आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर में, 41 ग्रामीणों की । सरायकेला खरसावां जिला जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावाँ के तत्वावधान में संचालित “आयुष ग्राम” रघुनाथपुर (नीमड़ीह प्रखंड) में आज आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शांति कुमारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न रोगों से ग्रसित ग्रामीणों की आयुष पद्धति के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार होमियोपैथी औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही, उपस्थित ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि आयुष निदेशालय द्वारा जिले में कुल 12 आयुष ग्रामों का चयन किया गया है, जहां संबंधित प्रखंडों में पदस्थापित आयुष चिकित्सकों द्वारा प्रतिमाह नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। आज आयोजित शिविर में कुल 41 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई गईं।

आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर में, 41 ग्रामीणों की ।






चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावाँ के तत्वावधान में संचालित “आयुष ग्राम” रघुनाथपुर (नीमड़ीह प्रखंड) में आज आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शांति कुमारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न रोगों से ग्रसित ग्रामीणों की आयुष पद्धति के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार होमियोपैथी औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही, उपस्थित ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि आयुष निदेशालय द्वारा जिले में कुल 12 आयुष ग्रामों का चयन किया गया है, जहां संबंधित प्रखंडों में पदस्थापित आयुष चिकित्सकों द्वारा प्रतिमाह नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है।

आयोजित शिविर में कुल 41 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई गईं।


Post a Comment

0 Comments

close