रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”

रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”


चांडिल,दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 20.04.2026 से 26.04.2026 तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा:

रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
(1) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 21.04.2026, 24.04.2026 एवं 26.04.2026 को रद्द रहेगी।
(2) 68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह) मेमू दिनांक 21.04.2026, 24.04.2026 एवं 26.04.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 18602/18601 (हटिया–टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 21.04.2026 एवं 23.04.2026 को रद्द रहेगी।
(4) 68023/68024 (झारग्राम–पुरुलिया–झारग्राम) मेमू दिनांक 21.04.2026 एवं 23.04.2026 को रद्द रहेगी।(5) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 26.04.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)
(1) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक 20.04.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(2) 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 21.04.2026 एवं 23.04.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारण (Rescheduled)

(1) 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 21.04.2026 को हटिया से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
मार्ग परिवर्तन (Diversion)
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 22.04.2026 एवं 25.04.2026 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के स्थान पर चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी ।


Post a Comment

0 Comments

close