औद्योगिक इकाई का जिला खनन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।
चांडिल,सरायकेला प्रखंड अंतर्गत औद्योगिक इकाई का जिला खनन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, खनिज भंडारण एवं पर्यावरणीय मानकों की जांच कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सिनी स्थित Srijan Steel and Power Industries Pvt. Ltd. औद्योगिक इकाई का आज जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खनिज भंडारण (मिनरल स्टॉक) से संबंधित अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का विस्तृत सत्यापन किया गया। जांच क्रम में उपलब्ध स्टॉक एवं अभिलेखों में सामंजस्य पाया गया तथा सभी बिंदुओं पर स्थिति संतोषजनक पाई गई।
इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी द्वारा औद्योगिक संस्थान के उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि औद्योगिक परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि धूल उड़ान पर नियंत्रण रखा जा सके तथा पर्यावरण प्रदूषण को न्यूनतम किया जा सके।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों की समय-समय पर निगरानी एवं निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि खनन एवं पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
0 Comments