कुशपुतुल में शिव पूजा पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, छैऊ नृत्य संपन्न।
चांडिल,सरायकेला-खरसावां जिले नीमडीह प्रखंड कुशपुतुल स्थित सार्वजनिक शिव पूजा संपन्न। 5 बैसाख को शिव पूजा के पावन अवसर पर भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा पूर्वक बना।।कमिटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिव पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक छटा बिखेरने के उद्देश्य से छैऊ नृत्य कार्यक्रम रखा गया है, जो क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा और कला को दर्शाएगा। कार्यक्रम में नेतृत्व में पारंपरिक छैऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। मुकेश छै नृत्य महासागर के उस्ताद नरेन महतो तथा सनसाईन छौ एकेडमी के भुला उस्ताद निवारन महतो के निर्देशन में भी शानदार प्रस्तुति की गई।, कलाकर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।आयोजन स्थल को आकर्षक हेतू तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और धार्मिक वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई है। स्थानीय समीर कुमार महतो एवं सार्वजनिक शिव पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

0 Comments