ईचागढ़ के वरिष्ठ विपक्षी नेता हरे लाल महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


ईचागढ़ के वरिष्ठ विपक्षी नेता हरे लाल महतो ने परिवार प्रति गहरा शोक व्यक्त जाहिर किया।

चांडिल,झारखंड प्रदेश के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हाड़ात गांव में घटी हृदयविदारक घटना पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ के वरिष्ठ विपक्षी नेता हरे लाल महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बीती रात जंगली हाथियों के हमले में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची और उसकी मां की दर्दनाक मौत तथा दो बुजुर्गों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है।
श्री महतो ने कहा कि यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि राज्य सरकार और स्थानीय विधायक की घोर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।
उन्होंने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक गांवों में रहने वाले गरीब लोग हाथी-मानव संघर्ष का शिकार होते रहेंगे? क्या उनकी जान की कोई कीमत नहीं है? हर बार घटना के बाद केवल मुआवजा देकर सरकार और विधायक अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
हरे लाल महतो ने हेमंत सरकार और ईचागढ़ के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। न तो समय पर अलर्ट सिस्टम की व्यवस्था है, न ही रात के समय वन विभाग की प्रभावी निगरानी। यह पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस आखिर कहां है? जरूरत के समय वह क्यों नहीं पहुंचती? क्या वह सिर्फ दिखावे के लिए हैं?
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को जब ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी और एम्बुलेंस की मांग की, तब “जन सेवा ही लक्ष्य” की निशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हरे लाल महतो ने बताया कि हाड़ात एवं आसपास के गांवों के आजसू कार्यकर्ताओं को उन्होंने पीड़ित परिवार को सहयोग करने का निर्देश दिया है।

इस दौरान शनिवार को आजसू नेता हरे लाल महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाड़ात गांव का दौरा किया, पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया तथा घायलों के इलाज में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
साथ ही हरे लाल महतो ने ग्रामीणों के बीच चांडिल वन विभाग के प्रभारी रेंजर से फोन पर बात कर घायल बुजुर्गों के बेहतर इलाज की मांग की। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, हाथियों को नियंत्रित करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से निगरानी बढ़ाने की भी मांग की।
श्री महतो ने मांग की कि हाथी-मानव संघर्ष को रोकने के लिए स्थायी और ठोस रणनीति बनाई जाए, प्रभावित क्षेत्रों में रात के समय विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए तथा वन विभाग को पूरी तरह सक्रिय किया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आजसू पार्टी जनहित में सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Post a Comment

0 Comments

close