ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी को देखते हुए बैठक हुई,
जिसमें अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की, की गठन गई
चांडिल अनुमंडल के सभी खाद दुकानों और चारों प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ खाद की कालाबाजारी को देखते हुए एक बैठक अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की, की गई । जिसमें सभी दुकान संचालकों को यह निदेश दिया गया कि इ पास मशीन का स्टॉक आपके भौतिक स्टॉक से मेल खाना चाहिए । कोई भी एक्सपायरी खाद नहीं होना चाहिए साथ ही डुप्लीकेट फर्टिलाइजर का बिक्री भी नहीं होना चाहिए । उपस्थित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड अवस्थित जितने भी खाद दुकान है उनकी रेगुलर मॉनिटरिंग करते रहे और इसकी जांच करते रहे यदि कहीं भी खाद की कालाबाजारी की या डुप्लीकेट खाद बिक्री की सूचना पाई गई तो प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी । यह बैठक उपायुक्त महोदय सरायकेला के द्वारा दिए गए निर्देश की आलोक में अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई ।
0 Comments