आगामी 13 मई 2026 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का होगा।

आगामी 13 मई 2026 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का होगा।


चांडिल,सरायकेला–खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 13 मई 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, छवि कंस्ट्रक्शन, यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटिड, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं टैलेंटनेक्शा सर्विसेज सहित जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियाँ भाग लेंगी।
रोजगार मेले के माध्यम से क्वालिटी इंस्पेक्टर, एपीडी इंजीनियर, सेफ्टी सुपरवाइजर, फर्नेस ऑपरेटर, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, फोरमैन, फिटर, एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, मोबिलाइजर, कोऑर्डिनेटर, ट्रेनी, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड एवं ड्राइवर सहित कुल 1000 से अधिक पदों पर सरायकेला–खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों द्वारा ₹15,000 से ₹45,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी—
• निःशुल्क बस सेवा
• कैंटीन सुविधा
• पीएफ एवं ईएसआईसी
• इंसेंटिव एवं अन्य लाभ
पात्रता
आयु सीमा : 18 से 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता :
8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक एवं एमबीए
इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी हेतु मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला–खरसावां में कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क किया जा सकता है।

यह संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

Post a Comment

0 Comments

close