हत्या में संलिप्त मृतक की पत्नी सुनीता सरदार, कुल चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के खरसावाँ थाना कांड सं0-18/2026, दिनांक 03.05.2026, धारा-103(1) / 3(5) बी०एन०एस० 2023.।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले केआवेदक सुखराम सरदार, उम्र 38 वर्ष, पिता- स्व० गुरुवा सरदार, सा० कांटाडीह, टोला मालडीह, पोस्ट- रायडीह, थाना-खरसावाँ, जिला - सरायकेला खरसावाँ वर्तमान पता पेलकाडीह, थाना बुण्डु, जिला- राँची के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथ० अभि० सुनिता सरदार, पति- स्व० बाया सरदार, सा०- कांटाडीह, टोला मालडीह, थाना खरसावाँ, जिला - सरायकेला-खरसावाँ एवं अन्य के विरुद्ध वादी के भाई बाया सरदार, उम्र-41 वर्ष के हत्या के आरोप में प्रतिवेदित कराया गया।
काण्ड का त्वरित उद्धभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ के द्वारा अनुमण्डाल पुलिस पदा० सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीक साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए हत्या में संलिप्त मृतक की पत्नी सुनीता सरदार सहित कुल चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। तथा हत्या में प्रयुक्त खून लगा फरसा को जप्त किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-. सुनीता सरदार, उम्र करीब 38 वर्ष, पति बाया सरदार, सा०- कांटाडीह, टोला सरायकेला-खरसावाँ, (मृतक की पत्नी) मालडीह, थाना खरसावाँ, जिला -
सोमा मुण्डा उर्फ लुबू मुण्डा, उम्र करीब 41 वर्ष, पे० स्व० जेना मुण्डा, सा० तमाड, जिला राँची, (मृतक का साला) पेयाकुली टोला बांदुडीह, थाना- बीर सिंह मुण्डा उर्फ सुईदल मुण्डा, उम्र करीब 22 वर्ष, पे० सनिका मुण्डा, सा० पेयाकुली टोला बांदुडीह, थाना - तमाड, जिला राँची,
बिरा मुण्डा, उम्र करीब 26 वर्ष, पे० गंजु मुण्डा, सा०- पेयाकुली, टोला जायरडीह, थाना- तमाड, जिला राँची।
जप्त सामान का विवरणः-
खून लगा फरसा, स्कूटी JH01GF1233 (होंडा कंपनी),. 04 मोबाईल फोन
आपराधिक इतिहासः- सोमा मुण्डा - कुचाई थाना कांड सं0-03/2019, दिनांक- 13/02/2019, धारा-27 (2) आर्म्स एक्ट, 17 सी. एल. ए. एक्ट, 120-B/121/121-A/147/148/149/307/353 भा० ८० वि०, 10/13/16 (1) (b) यू. ए. पी. एक्ट
छापामारी एवं सहयोगी दल :-
समीर सवैया, अनु०पु०पदा० सरायकेला,
संजय प्रसाद, पु०नि० सरायकेला अंचल,
गौरव कुमार, थाना प्रभारी, खरसावाँ पु०अ०नि० राम रेखा पासवान, आमदा ओ०पी० प्रभारी,पु०अ०नि० श्याम बाबू राठौर,स०अ०नि० पतरस आईन्द,तकनीकी शाखा, सरायकेला-खरसावाँ, खरसावाँ सेट
0 Comments