विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में सदस्यता ग्रहण हुआ।चां
चांडिल ,विश्व हिंदू रक्षा परिषद जनहित में पिछले कई वर्षों से लगातार कभी ब्लड डोनेशन तो कभी धर्मांतरण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते हुए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में कार्य को पूरी तरह से झारखंड में समर्पित भावना के साथ टीम अपने कार्य को पूरी तरह से करते हुए अग्रसर है।
इसी बीच बिष्टुपुर स्थित होटल में आज सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के दामन को थामा और हिंदुत्व की रक्षा एवं धर्मांतरण की रक्षा के लिए वचनबद्ध हुए।
आपको बताते चले कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राजा सिंह ने कड़ी मेहनत से झारखंड में 4000 सदस्यों को जोड़कर ऐतिहासिक पहल की है।
आगे विश्व हिंदी रक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की नेतृत्व में कार्य को 24 जिलों में अपना सदस्यता अभियान चलाने के लिए वचनबद्ध है जिसमें सभी तरह की व्यापारी एवं समाजसेवी तथा हर गरीब तत्व को लोगों को शोषण भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते हुए दिन प्रतिदिन अपने कदम बढ़ा रही है।
वही बिष्टुपुर स्थित आज एक प्रोग्राम में जुगसलाई निवासी रोहित तिवारी जी icic बैंक में कार्यरत एवं समाज के प्रति समर्पित का स्वागत काफी धूमधाम से किया गया इन्हें झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।और वहीं उन्होंने विश्व हिंदी रक्षा परिषद का दामन थमते हुए कहा कि मैं हर कम पर हिंदुत्व की गरिमा की रक्षा करते हुए कार्य को करूंगा।
साथ ही जिला उद्योग केंद्र सरायकेला खरसावां के रोहित कुमार जी को भी झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
जो जनहित में कार्य को करने का संकल्प लिए। साथी झारखंड के 24 जिलों में सदस्यता अभियान चलते हुए कार्य को करने का संकल्प लिया। उनके कार्य को देखते हुए झारखंड प्रदेश के प्रभारी भरत सिंह ने सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की कामना किये।सभा का समापन हुआ।

0 Comments