अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
चांडिल, सरायकेला - खरसांवा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार आज दिनांक सोमवार को कुचाई साप्ताहिक बाजार में कुचाई थाना के द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान थाना प्रभारी कुचाई द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई । इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

0 Comments