जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला द्वारा आगामी 13 मई 2026 को रोजगार मेला लगेगा।
स्थानीय अभ्यर्थियों को विभिन्न निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल।
जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला द्वारा आगामी 13 मई 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला का आयोजन जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला परिसर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थान भाग लेंगे।
रोजगार मेला में 8वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बी-टेक एवं मैनेजमेंट उत्तीर्ण नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं। आयोजन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा निजी क्षेत्र से जोड़कर स्वरोजगार एवं नियोजन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
अभ्यर्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेला का लाभ उठाएं। साथ ही संबंधित नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के मध्य समन्वय स्थापित कर योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण होगी।

0 Comments