बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर आंदोलन का ऐलान, 14 जून को होगा एक दिवसीय अनशन।

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर आंदोलन का ऐलान, 14 जून को होगा एक दिवसीय अनशन।










जमशेदपुर: ग्राम विकास संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को यादव क्लब, कीताडीह में पूर्व जिला पार्षद  किशोर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में बताया गया कि गत  22 मार्च 2026 को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने ग्राम विकास संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को जून के प्रथम सप्ताह तक बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन 7 जून तक भी क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में विभाग द्वारा सैकड़ों बार समय-सीमा निर्धारित की गई, लेकिन हर बार वादे अधूरे रह गए। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के लाखों लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं और विभाग की लापरवाही अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि  बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूर्ण होने तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन के प्रथम चरण में 14 जून 2026 को टाटानगर स्टेशन चौक पर एक दिवसीय अनशन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से नीरज सिंह, श्याम किशोर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, शिवजी सिंह, वार्ड सदस्य भोला यादव, सुरेश निषाद, समाजसेवी मुदिता सिंह, डी.एन. सिंह, एस.एल. रावत, सुरेंद्र राय, कमलेश साह, भावनाथ सिंह, गुरमेल सिंह, श्रीराम शर्मा  सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close