लेगडीह गांव में चोर ने मंदिर को भी नहीं बक्शा किया ,

लेगडीह गांव में चोर ने मंदिर को भी नहीं बक्शा किया ,









लगभग हजारों रुपए की समान दान पेटी से हुई चोरी।
चांडिल : चोर सुने घर्म कथा वाली कहावत चरितार्थ हुई।मिलि जानकारी के अनुसार चांडिल स्थित  शमशान काली मंदिर में लाखों की नहीं, हजारों की चोरी, चोर ने दान पेटी और मोटर  ले गए चोर, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश। चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेंगडीह गांव और शासनटाड़ गांव के बीच NH-32 न्यू बाईपास के सामने बामणी नदी तट पर स्थित प्राचीन शसान काली मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। धार्मिक स्थल में चोरी से भक्तों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  *ताला तोड़कर की चोरी*  
जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात करीब 2 बजे मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी तोड़कर उसमें जमा नकदी निकाल ली। इसके अलावा मंदिर में लगी पीतल की घंटी तथा फूल-पौधों में पानी देने के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी का मोटर भी चुरा लिया गया।  

सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत गांववालों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लेंगडीह, शासनटाड़ और चांडिल पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए।  

*10 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*  
ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि दान पेटी में कितनी राशि थी, इसका सटीक आंकलन नहीं हो सका है। मंदिर समिति के सदस्य संजय महतो ने बताया, "दान पेटी को एक महीने से नहीं खोला गया था। श्रद्धालु रोजाना चढ़ावा चढ़ाते हैं। मोटर और घंटी मिलाकर नुकसान 10 हजार के करीब है।"  

 धार्मिक स्थल में चोरी की इस घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि बाईपास बनने के बाद से यहां रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में स्थायी पुलिस गश्ती और सीसीटीवी लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द चोर नहीं पकड़े गए तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

close