आगमी जून को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह होगा

आगमी जून को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह होगा





चांडिल,आगमी जून को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह होगा।इस कार्तवीर्य को लेकर बिरसा महाविद्यालय डाटम कुकड़ू प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। जैक बोर्ड से इंटर के तीनों संकाय और मैट्रिक में टॉप –3 छात्र छात्राओं को मुंडा भवन कुकड़ू में नौ जून को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में स्थानीय विधायक माननीय सबिता महतो जी, सिजुआ धनबाद के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो , प्राचार्य  बकेश्वर सिंह मुंडा जी, प्रमुख श्रीमती प्रतिमा वाला सिंह पातर जी, उप प्रमुख अकरम अंसारी जी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीमती राजश्री ललिता बाखला जी, थाना प्रभारी श्री कौशल कुमार जी, केंद्रीय सदस्य JMM राजीव (काबलू)महतो जी, संजय महतो जी, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष श्री इंद्रजीत महतो जी, कृतिवास महतो जी, सह वीर बिरसा महाविद्यालय के निरंजन प्रसाद महतो जी गुणाधर महतो जी, प्रकाश महतो जी गोपाल गोप जी सह सभी कर्मी फाउंडर मेंबर गण उपस्थित रहेंगे।*

Post a Comment

0 Comments

close