जिला परिषद कार्यालय में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।

जिप उपाध्यक्ष मधु श्री महतो की अध्यक्षता में शिक्षा, स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

चांडिल,जिला परिषद सरायकेला-खरसावां के कार्यालय सभा कक्ष में बुधवार को जिप उपाध्यक्ष सह स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो की अध्यक्षता में जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

*स्वास्थ्य विभाग: 108 सेवा और अस्पतालों पर उठे सवाल*
बैठक में सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। जिप उपाध्यक्ष ने जिले में चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निम्न बिंदुओं पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया:

- एंबुलेंस की सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
- चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य हो
- अस्पतालों की साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान
- आयुष्मान से स्वीकृत अस्पतालों में गरीब मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायतों पर नाराजगी जताई। कहा कि समय-समय पर टीम गठित कर अस्पतालों की जांच कराई जाए
- सभी सामुदायिक, प्राथमिक व उपस्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
कुकड़ू प्रखंड को मिला नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
बैठक में बताया गया कि कुकड़ू प्रखंड में जनसंख्या के आधार पर नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का टेंडर हो चुका है। कुकड़ू वर्ष 2009 में अलग प्रखंड बना था। यहां 9 पंचायतों में 10 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनमें से कुछ के भवन बन चुके हैं और बाकी की स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

चूंकि प्रखंड में सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन उपलब्ध नहीं है, इसलिए डॉक्टर, ANM, नर्स, लैब असिस्टेंट आदि पद सृजित नहीं हो पा रहे। जिप उपाध्यक्ष ने संबंधित विभाग को पत्राचार कर कुकड़ू में उक्त पदों के सृजन की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया।
समाज कल्याण विभाग: आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती के निर्देश।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में जिले में रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका व सहायिका पदों पर शीघ्र विधिवत चयन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार योजना का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थिति
बैठक में जिला चिकित्सा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला परिषद की स्थाई समिति के सदस्य उपस्थित थे।
थे।जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कसी कमान।
जिला परिषद कार्यालय में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
मुख्य निर्णय अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और दवा उपलब्धता अनिवार्य।आयुष्मान हॉस्पिटलों में गरीबों को समय पर इलाज न मिलने पर जांच होगी। कुकड़ू में नया PHC भवन बनेगा, डॉक्टर-नर्स के पद सृजन के लिए पत्र भेजा जाएगा। जिले के रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका-सहायिका यथाशीकारा नियम अनुसार चयन कराया जाए ।जिला परिषद सरायकेला खरसावां के सचिव द्वारा बैठक की सूचना बात भी जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे और किसी प्रकार का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कर गया है इस पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।प्रखंड नीमडीह के गुंडा मैं पहले से उपस्वास्थ केंद्र भवन निर्माण की स्वीकृति है, इसको स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया।







Post a Comment

0 Comments

close