राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, अवैध चुलाई भट्ठी ध्वस्त, 800 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद।
इसी क्रम में आसूचना संकलित कर दिनांक 09 जुलाई, 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनबानी में विधिपूर्वक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान एक अवैध चुलाई भट्ठी को ध्वस्त किया गया तथा मौके से 800 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
बरामद अवैध उत्पाद को विधिसम्मत रूप से जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की गई है, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

0 Comments