नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न।
चांडिल,नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, सफल प्रशिक्षुओं को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र एनसीवीटी (NCVT) से मान्यता प्राप्त एवं पाँच सितारा ग्रेड हासिल नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) द्वारा रविवार को सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स, बिष्टुपुर स्थित केपी हॉल में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।त समारोह में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सरयू राय ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कौशल का सदुपयोग करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल प्रमाण पत्र वितरण का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन, लगन और उपलब्धियों का सम्मान है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।
समारोह के दौरान सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के प्रति आभार जताया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

0 Comments