शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं

शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं।

चाडिल।,यातायात थाना, सरायकेला-खरसावां
शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं
पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के सख्त निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.07.2026 को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनेक वाहनों की जांच की गई। जांच में वाहन संख्या OD29F9041 के चालक अक्षय कुमार कांडी तथा वाहन संख्या OD09AF2899 के चालक संजय महतो शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। दोनों चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण करने पर नशे की पुष्टि हुई, जिसके उपरांत उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस की आम जनता से अपील है कि शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें, अपनी एवं दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करें। आपका एक जिम्मेदार निर्णय कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकता है।
— यातायात थाना, सरायकेला-खरसावां

Post a Comment

0 Comments

close