जिला कृषि पदाधिकारी ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया।
चांडिल,उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश।
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ  नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला कृषि पदाधिकारी  रोशन नीलकमल द्वारा खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक पंजी, विक्रय अभिलेख, पीओएस (PoS) मशीन के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन प्रविष्टि, मूल्य सूची के प्रदर्शन तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में कुचाई प्रखंड क्षेत्र की कुछ उर्वरक दुकानें बंद पाई गईं, जिस पर संबंधित दुकानदारों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया कि बिना उचित कारण दुकान बंद न रखें तथा किसानों की आवश्यकता को देखते हुए नियमित रूप से दुकान का संचालन सुनिश्चित करें।










जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, प्रत्येक बिक्री की ऑनलाइन प्रविष्टि पीओएस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रूप से करें, निर्धारित दर से अधिक मूल्य की वसूली नहीं करें, स्टॉक एवं विक्रय अभिलेख अद्यतन रखें तथा दुकान में स्टॉक एवं मूल्य सूची का स्पष्ट प्रदर्शन करें। साथ ही किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी अथवा अनियमितता उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक वितरण से संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन, अनावश्यक रूप से दुकान बंद रखना अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस क्रम में कृषि निरीक्षक मधुसूदन कुमार सिन्हा उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments

close