चोरी की संलिप्तता में अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
चांडिल,सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत खरसावाँ थाना कांड सं.-33/2026, दिनांक-31.07.2026, धारा-305(a)/331(1)/331(2) बी.एन.एस. में घर का ताला तोड़कर चोरी किए गए रुपये एवं सामान की बरामदगी करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार गठित विशेष छापामारी दल द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी किये गए नगद, बैंक ऑफ इंडिया का चेकबुक तथा आधार कार्ड,मोबाईल बरामद किया गया। अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

0 Comments