सड़क के अभाव में चार गांव वासी बारिश होने पर कीचड़युक्त में रहने को विवश।


चांडिल,सड़क के अभाव में चार गांव वासी बारिश होने पर कीचड़युक्त में रहने को विवश। 

लोग का कहना है कि।आज भी ऐसे गांव हैं जो चार किलो मीटर गांव तक नहीं पहुंचे सड़क ,कीचड़ भरे रस्ते पर चलने  को मजबूर ।

 चांडिल ,अनुमंडल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार मंडल ने दालग्रम, हिरीमीली, बनडीह और चिगंडीटाड जैसे गांवों के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया है। इन गांवों के लोग चांडिल अनुमंडल ,प्रखंड  एंब  बाजार, बैंक, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस और स्कूलों तक पहुंचने के लिए एक ही मार्ग का उपयोग करते हैं। चार किलोमीटर दूरी मुख्य राज्य मार्ग  गांव की कच्चे सड़क जोड़ते हैं। गांव पहुंचने के लिए कीचड़ भरे ओर गड्ढे वाली रस्ते से चलने पर मजबूर हे ग्रामीण, बरसता के दौरान मुख्यालय जाने वाले इस मार्ग की रास्ता खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

समस्या  लगातार बारिश के कारण मार्ग पर कीचड़ जमा हो गया है। वर्षों से इस मार्ग की देखभाल नहीं की गई है, जिससे इसकी स्थिति खराब हो गई है।

समाधान की दिशा में कदम सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार मंडल ने चांडिल विकास पदाधिकारी को इस मुद्दे से अवगत कराया है। विकास पदाधिकारी ने आश्वस्त दिया  है कि जल्द ही इस मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।

पहले के प्रयास 2019 में आजसु नेता हरेलाला महतो ने अपने निजी खर्च से एक पुल का निर्माण करवाया था , इसके बाद से गांव वाले समय-समय पर मिलकर इस मार्ग की मरम्मत करवाते आ रहे हैं।

अब देखना यह है कि विकास पदाधिकारी के आश्वासन के बाद इस मार्ग की स्थिति में कितनी जल्दी सुधार होता है।

Post a Comment

0 Comments

close