चिलगु एनएच-33 के अधूरे पुल पर विधायक सविता महतो ने सदन में शून्य काल में उठाया सवाल

चांडिल के चिलगु एनएच-33 के अधूरे पुल पर विधायक सविता महतो ने सदन में शून्य काल में उठाया सवाल, अविलंब निर्माण की मांग।चांडिल, क्षेत्र में एनएच-33 के चिलगु स्थित फोरलेन सड़क पर अधूरे पुल को लेकर विधायक सविता महतो ने विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि फोरलेन सड़क के एक लेन में स्थित पुल का निर्माण पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। हाल ही में एनएचएआई द्वारा उक्त पुल को ध्वस्त कर दिए जाने के कारण एक लेन पूरी तरह बंद हो गया है। विधायक ने कहा कि लेन बंद रहने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले एक वर्ष में लगभग 40 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सविता महतो ने सदन में सरकार से मांग की कि क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह मामला जनहित और सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।


Post a Comment

0 Comments

close