खड़गपुर एवं आद्रा मंडल की मंडलीय समिति के माननीय सांसदों की दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के साथ बैठक।



खड़गपुर एवं आद्रा मंडल की मंडलीय समिति के माननीय सांसदों की दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के साथ बैठक।

चांडिल,दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर एवं आद्रा मंडलों की मंडलीय समिति के माननीय लोकसभा सांसदों ने 18.02.2026 को कोलकाता में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक,  अनिल कुमार मिश्रा के साथ बैठक की। इस बैठक में कुल 10  सांसद उपस्थित रहे। मंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता सांसद  शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा ने की।

बैठक में  सांसद  सौमेंदु अधिकारी,  अभिमन्यु सेठी,  अभिजीत गंगोपाध्याय,  प्रताप चंद्र सारंगी,  प्रसून बनर्जी,  चंद्र प्रकाश चौधरी,  साजदा अहमद,  कालीपद सरन एवं  जून मालिया भी उपस्थित थीं।

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, अनिल कुमार मिश्रा ने सांसदों का स्वागत किया तथा उनके निरंतर सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। महाप्रबंधक ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में दक्षिण पूर्व रेलवे के माल ढुलाई एवं यात्री क्षेत्र के प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने यात्रियों को प्रदान की जा रही यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

बैठक के दौरान माननीय सांसदों ने यात्रियों के हित में ट्रेन सेवाओं, ठहराव, स्वच्छता, रेलवे परियोजनाओं के शीघ्र निष्पादन आदि से जुड़े विभिन्न विषयों पर रेलवे प्रशासन को सुझाव दिए। माननीय सांसदों ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के कार्यों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नई ट्रेनों के परिचालन, वर्तमान ट्रेनों के नए ठहराव, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की व्यवस्था तथा ट्रेनों की समय पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। नई रेल लाइनों के निर्माण एवं पूर्णता, सड़क ऊपरी पुल (आरओबी), अंडरपास, ट्रेनों की आवृत्ति में वृद्धि, सेवाओं के विस्तार, स्टेशनों के उन्नयन आदि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। खड़गपुर एवं आद्रा मंडल में रेलवे अवसंरचना के विकास हेतु सांसदों ने अपने बहुमूल्य सुझाव भी प्रस्तुत किए।

महाप्रबंधक ने कहा कि यात्री सुविधाओं एवं रेलवे अवसंरचना के विकास के संबंध में माननीय सांसदों द्वारा दिए गए सुझावों की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समीक्षा की जाएगी। माननीय सांसदों ने दक्षिण पूर्व रेलवे के समग्र प्रदर्शन की सराहना की तथा रेलवे के सुचारु संचालन हेतु अपने सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ललित मोहन पांडेय, आद्रा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता, अपर महाप्रबंधक/दक्षिण पूर्व रेलवे, श्री सौमित्र मजूमदार तथा दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान विभागाध्यक्ष भी उपस्थित।

Post a Comment

0 Comments

close