रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”

रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन

चांडिल, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 16.02.2026 (सोमवार) से 22.02.2026 (रविवार) तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है।
उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा :
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation

 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर
दिनांक 16.02.2026, 17.02.2026, 19.02.2026, 20.02.2026 एवं 22.02.2026 को रद्द रहेगी।
68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू
दिनांक 22.02.2026 को रद्द रहेगी।
68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू
दिनांक 17.02.2026 एवं 22.02.2026 को रद्द रहेगी।

63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया रोड–आसनसोल) मेमू
दिनांक 17.02.2026 एवं 20.02.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ
(Short Termination / Short Origination)

18019/18020 (झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम) एक्सप्रेस
दिनांक 16.02.2026 एवं 17.02.2026 को बोकारो स्टील सिटी (BKSC) में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी।
इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा बोकारो स्टील सिटी–धनबाद–बोकारो स्टील सिटी खंड में रद्द रहेगी।

13503/13504 (बर्धमान–हटिया–बर्धमान) मेमू एक्सप्रेस
दिनांक 16.02.2026 एवं 17.02.2026 को गोमो (GMO) में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी।
इस दौरान ट्रेन की परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो खंड में रद्द रहेगी।
68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू
दिनांक 20.02.2026 को विष्णुपुर (VSU) में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी।
इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा विष्णुपुर–मिदनापुर–विष्णुपुर खंड में रद्द रहेगी।

 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर
दिनांक 17.02.2026 एवं 21.02.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी।
इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन))
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस
दिनांक 17.02.2026, 18.02.2026 एवं 21.02.2026 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के स्थान पर
चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

close