18183/18184 एक्सप्रेस अनारा स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ, सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

18183/18184 एक्सप्रेस अनारा स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ, सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
चांडिल,दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत गाड़ी संख्या 18183/18184 एक्सप्रेस का अनारा स्टेशन पर ठहराव आज से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर अनारा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरुलिया के सांसद ज्योतर्मय सिंह महतो जी एवं पारा के विधायक नदियार चांद बाउरी द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में पुरुलिया के सांसद श्री ज्योतर्मय सिंह महतो जी एवं पारा के विधायक नदियार चांद बाउरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस अवसर को अत्यंत शुभ एवं ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 18183/18184 एक्सप्रेस का अनारा स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ होने से अनारा के लोगो का झारखंड और बिहार के साथ सीधा रेल संपर्क स्थापित हुआ है, जिससे व्यापार एवं आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए उन्होंने रेलवे प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आद्रा संतोष कुमार कुजूर साहित अन्य रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा अनारा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
यह ठहराव यात्रियों की सुविधा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।क्ष



Post a Comment

0 Comments

close