मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता को रद्द करने की मांग पर चांडिल में रैली निकाली गई।

मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता को रद्द करने की मांग पर चांडिल में रैली निकाली गई।
चांडिल, सरायकेला खरसावां: मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता (लेवर कोड) को रद्द करने की मांग पर चांडिल में एक रैली निकाली गई। यह रैली 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित की गई थी, जिसमें ए.आई.यू.टी.यू.सी, ए.आई.के.के.एम.एस, और संयुक्त किसान मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला कमिटी शामिल थे।रैली में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित चार श्रम संहिताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि ये संहिताएं मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं और उनकी सामाजिक सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। रैली में शामिल लोगों ने सरकार से इन संहिताओं को वापस लेने की मांग की।इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला कमिटी के नेताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह हड़ताल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन संहिताओं को वापस नहीं लेती है, तो मजदूर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments

close