रेल मंत्रालय ने लोगों को तीर्थाटन हेतु डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर” लॉन्च किया।
चांडिल,आईआरसीटीसी ने भारत के पूर्वी भाग के लिए नया रेल-आधारित पर्यटन सर्किट “डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर” लॉन्च किया
10 दिनों का विशेष टूर, जिसमें वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलीका ,बैद्यनाथ धाम शामिल
• भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन 09 मार्च 2026 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी
• प्रमुख आकर्षणों में ऐतिहासिक विरासत स्थल, प्रसिद्ध मंदिर, समुद्र तट तथा गंगासागर में पवित्र स्नान शामिल
• ट्रेन में कुल 150 पर्यटकों की क्षमता, तीन श्रेणियों – एसी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी तथा 02 रेस्टोरेंट कार की सुविधा
भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी), जो रेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है, ने भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से “डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर” नामक एक नया पर्यटन सर्किट प्रारंभ किया है। यह सुविचारित 10-दिवसीय रेल-आधारित यात्रा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं झारखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन का अनूठा अवसर प्रदान करती है।
यह यात्रा दिल्ली सफदरजंग से प्रारंभ होकर वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका एवं बैद्यनाथ धाम को कवर करते हुए पुनः दिल्ली लौटेगी। यात्रा के दौरान प्रमुख स्थलों में वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर (ज्योतिर्लिंग) के दर्शन एवं गंगा आरती, इसके पश्चात भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल सहित प्रमुख दर्शनीय स्थल तथा कालीघाट (शक्ति पीठ) एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों का भ्रमण शामिल है।
इस टूर का मुख्य आकर्षण गंगासागर का एक दिवसीय भ्रमण है, जिसमें सागर संगम पर पवित्र स्नान एवं कपिल मुनि मंदिर में दर्शन शामिल हैं। इसके बाद यात्रा पुरी पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही ओडिशा सर्किट के अंतर्गत भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि एवं खंडगिरि गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) तथा अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा का अंतिम आध्यात्मिक पड़ाव झारखंड स्थित बैद्यनाथ धाम (देवघर) होगा, जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह यात्रा 18 मार्च 2026 को दिल्ली सफदरजंग लौटकर समाप्त होगी।
आईआरसीटीसी का यह सर्वसमावेशी टूर पैकेज धार्मिक एवं अवकाश पर्यटन का उत्कृष्ट संगम है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को एक सुगम, सुरक्षित एवं समृद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें एसी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के आरामदायक केबिन, ऑनबोर्ड रेस्टोरेंट में स्वच्छ शाकाहारी भोजन, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था एवं समर्पित टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।
आईआरसीटीसी ने इस विशेष ट्रेन टूर की कीमत एसी प्रथम श्रेणी के लिए ₹1,06,940/- प्रति व्यक्ति, एसी द्वितीय श्रेणी के लिए ₹98,925/- तथा एसी तृतीय श्रेणी के लिए ₹79,285/- निर्धारित की है। इस पैकेज में एसी श्रेणी में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में ठहराव, सभी शाकाहारी भोजन, एसी वाहनों द्वारा सभी स्थानांतरण एवं दर्शनीय स्थल भ्रमण, यात्रा बीमा तथा आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। “डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर” की बुकिंग आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल एवं देशभर के अधिकृत आईआरसीटीसी पर्यटन कार्यालयों के माध्यम से खुली है।
अधिक जानकारी, यात्रा कार्यक्रम एवं बुकिंग विवरण के लिए यात्री www.irctctourism.com/bharatgaurav पर विजिट कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 8287930299 (प्रफुल्ल), 8287930484 (सुभश्री), 8287930032 (अभिषेक), 8595931047 (मोनिका) एवं 8882826357 (प्रणीत) पर संपर्क कर सकते हैं।
…..य
0 Comments