सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर थाना कांड सं0-67/2026 का उद्भेदन किया।
जिसमें पुलिस ने दो लोग को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
चांडिल ,सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना कांड सं0-67/2026, दिनांक 03.03.2026, धारा- 109/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दिनांक 02.03.2026 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त शुभम सरकार एवं राज लोहार के द्वारा कांड के वादी राजवीर सिंह उर्फ लालू उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- जिती सिंह, पता- माँझी टोला सिसिर भट्टा, थाना- आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावाँ एवं उनके साथी आशीष दीप के उपर जान मारने के नियत से गोली चलाई गई जिसमें एक गोली मोटरसाईकिल में पीछे बैठे वादी राजवीर सिंह उर्फ लालू को गोली लग गई थी। जिसे ईलाज हेतु TMH जमशेदपुर में भर्ती कराया गया। इस संदर्भ में प्रसांगिक कांड दर्ज की गई।
कांड की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए छामापारी दल के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त 01. शुभम सरकार एवं 02.राज लोहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक लोडेड देशी पिस्टल, दो अन्य देशी कट्टा, एक मैगजीन, 7.65 एम.एम. का 16 चक जिंदा गोली एवं 315 एम.एम. का 04 जिंदा गोली को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शुभम सरकार, उम्र 22 वर्ष, पिता- संजय सरकार, पता- सिरिस भट्टा माँझी टोला, नियर काली मंदिर, थाना आदित्यपुर,जिला सरायकेला खरसावाँ।
राज लोहार उर्फ कालू, उम्र 19 वर्ष, पिता- गोपाल लोहार, पता- माँझी टोला, नियर दुर्गा मंदिर, (संजय सिंह के मकान में किरायेदार), थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावाँ।
बरामद-TVS कम्पनी का अपाची मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नं0-JH0SEC-1079,दो OPPO कम्पनी का एनड्रोयड मोबाईल. एक देशी पिस्टल दो देशी कट्टा ,. एक मैगजीन. देशी पिस्टल का 16 चक्र जिन्दा गोली, देशी कट्टा का 04 चक्र जिन्दा गोली।
छापामारी दल में समीर सर्वेया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला खरसावाँ।.पु०नि०- सह- थाना प्रभारी आदित्यपुर श्री बिनोद तिर्की,.पु० अ० नि० राजेन्द्र कुमार,. पु०अ०नि० विनोद टुडू,पु०अ०नि० रमण कुमार विश्वकर्मा ,. पु० अ० नि० अमीश कुमार।, स० अ० नि० महेश उराँव।,सशस्त्र बल शामिल थे।

0 Comments