रामनवमी के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी, राजनगर थाना क्षेत्र में 03 चुलाई अड्डे ध्वस्त।

रामनवमी के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी, राजनगर थाना क्षेत्र में 03 चुलाई अड्डे ध्वस्त।

चांडिल,सरायकेला- खरसावां जिला के अधीन आगामी रामनवमी पर्व 2026 के मद्देनजर उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावाँ के नेतृत्व में राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनमत बेड़ा ग्राम के जंगलों में छापामारी अभियान चलाया गया।

छापामारी के दौरान 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। साथ ही घटनास्थल से लगभग 1400 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर विनष्ट किया गया तथा 110 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त की गई।
बरामदगी उपरांत फरार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।


Post a Comment

0 Comments

close