16.03.2026 से 22.03.2026 तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में अनुरक्षण कार्य के लिए दिनांक 16.03.2026 से 22.03.2026 तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा:-
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
(1) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा)
दिनांक 17.03.2026, 19.03.2026, 20.03.2026 एवं 22.03.2026 को रद्द रहेगी।
(2) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू
दिनांक 17.03.2026, 20.03.2026 एवं 22.03.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह) मेमू
दिनांक 17.03.2026, 20.03.2026 एवं 22.03.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)
(1) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर दिनांक 16.03.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
***मार्ग परिवर्तन (Diversion)***
(1) 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 18.03.2026 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी।
पुनर्निर्धारण (Rescheduled)
(1) 63591 (बोकारो–आसनसोल) मेमू पैसेंजर दिनांक 16.03.2026 से 20.03.2026 तक बोकारो से 01 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
(2) 18020 (धनबाद–झारग्राम) मेमू एक्सप्रेस दिनांक 16.03.2026, 18.03.2026, 19.03.2026 एवं 22.03.2026 को धनबाद से 01 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
नियंत्रण (Controlling)
(1) 12802 (आनंद विहार टर्मिनल–पुरी) एक्सप्रेस
दिनांक 16.03.2026 से 20.03.2026 तथा 22.03.2026 को, यदि निर्धारित समय पर चलती है, तो राजाबेरा–बोकारो स्टील सिटी खंड में 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।v
0 Comments