कंपनी में चोरी के मामले में छह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
चांडिल, सरायकेला खरसावाँ जिला के गम्हारिया थाना कांड संख्या-20/26, दिनांक- 12.03.2026, धारा-305(a) बी०एन०एस० । के मामले का उद्धभेदन किया गया।इस संदर्भ में मिलि जानकारी के अनुसार विगत12.03.2026 को बादी गौरव राज सिंह, पिता- अजीत सिंह, पता- रैन बसेरा कॉलोनी, संजयनगर, थाना-आदित्यपुर, जिला- सरायकेला खरसावाँ के टंकित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध दिनांक 11-12.03.2026 की मध्यरात्रि में गम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर स्टोर रूम से ताँबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर, एवं पीतल का बना चार ब्रास बुश चोरी करने के आरोप में गम्हारिया थाना कांड संख्या-20/26, दि०- 12.03.2026, धारा-305(a) BNS दर्ज किया गया है।
कांड में त्वरित उन्ब्रेवन, चोरी हुए सामानों की बरामदगी एवं इसमें संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार पु०नि० सह थाना प्रभारी गम्हारिया के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। उक्ट टीम के द्वारा भौतिक तकनिकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कंपनी से चोरी करने बाले अप्राथमिकी अभियुक्त- 1. बजरंग कुमार महतो, 2. लखन महतो एवं 3. विशाल लोहार, 4. आकाश गोराई, 5. गौतम कुमार एवं 6. आसिफ अली को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिन्होनें अपने किए गए इस अपराध को स्वीकार किए तथा गौतम कुमार एवं आसिफ अली के निशानदेही पर इस कांड में चोरी हुए ताँबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर, एवं पीतल की बना चार ब्रास बुश को बरामद कर जप्त किया गया है, साथ ही चोरी कर सामान को ले जाने हेतु घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन JHOSAL 1211 को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।
बरामद वस्तः-. ताँबे का बना दो पीस बाल्टीनुमा सामान (कॉपर ट्यूबर), बजन करीब 48 कि०ग्रा० ।. पीतल का बना चार पीस गोलाकार सामान (ब्रास बुश), वजन करीब 66 कि०ग्रा।घटना में प्रयक्त एक छोटा हाथी वाहन रजि० सं०- JHOSAL 1211। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-
. बजरंग कुमार महतो, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता- हरि महतो, पता- ग्राम खूँटी, थाना- चौका, जिला- सरायकेला खरसावाँ।
. लखन महतो उर्फ लड्डु, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- हाराधन महतो, पता- झापरगोरा नारायणपुर, थाना- सरायकेला, जिला- सरायकेला खरसावाँ।
विशाल लोहार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता- जोगेन्द्र लोहार, पता- बड़गाँव लोहार टोला, थाना-खरसावाँ, जिला-सरायकेला खरसावाँ। आकाश गोराई, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- गोपाल गोराई, स्थायी पता- सेंरेंगडीह, थाना- बागमुंडी, जिला- पुरुलिया (प० बंगाल), वर्तमान पता- स्टेशन रोड बड़ा गम्हारिया, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला खरसावाँ।
गौतम कुमार, उम्र करीच 24 वर्ष, पिता- शंभु नाथ साह, पता- बागबेड़ा रोशन सिंह बागान नियर हनुमान मंदिर, थाना- बागबेड़ा, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।आसिफ अली, उम्र करीब 37 वर्ष, पिता- मो० तायब करीम, पता- मुसाबनी नियर जामा मस्जिद, थाना- मुसाबनी,जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर । छापामारी दल में पु०नि० सह थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक, गम्हारिया थाना।. पु०अ०नि० अरुण कुमार महतो, गम्हारिया थाना।. पु०अ०नि० रामाशीष शुक्ला, गम्हारिया थाना। पु०अ०नि० मनोज कुमार, गम्हारिया थाना।हवलदार शामिल थे।

0 Comments