13 राज्यों के किसान - मजदूरों के एतिहासिक भागीदारी से जन आक्रोश रैली सफल रही।



 माकपा का जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक,4 लेबर कोड, बिज और बिजली विधेयक,भारत - अमेरिका व्यापार समझौता  किसान - मजदूरों के लिए मौत की घंटी - एम्,ए,बे,बी महासचिव 

चांडिल,माकपा का जन आक्रोश रैली सांसद आमरा राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, । किसान - मजदूर विरोधी नीतियों/ कानूनों के खिलाफ झारखंड से जम्मू-कश्मीर, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित 13 राज्यों के किसान - मजदूरों के एतिहासिक भागीदारी से जन आक्रोश रैली सफल रही। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए माकपा के राष्ट्रीय महासचिव एम्,ए,बेबी ने का  देश भर में हर राज्यों के गांवों// कस्बों में हजारों जन आक्रोश जत्था झारखंड से जम्मू-कश्मीर तक 13 राज्यों में जनता के दुःखों  किसान मजदूर विरोधी लेकर 4 लेबर कोड,बिज और बिजली विधेयक, भारत - अमेरिका व्यापार समझौता, मनरेगा का खात्मा मुद्दों पर आम जनता का व्यापक समर्थन आज का  एतिहासिक जन आक्रोश ,
दिल्ली रैली  भाजपा सरकार के खिलाफ जन चेतावनी है, इजराइल - अमेरिका द्वारा इरान पर  हमला के खिलाफ मोदी का घुटना टेकू नीतियां भारत के लिए शर्मनाक है।जन आक्रोश रैली के पश्चात हर राज्यों के हर गांवों में जन आंदोलन  का बाढ़ आएगा।
माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य सह अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढावले ने कहा शहीद भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत के 95 वे वर्ष पर देशभर में भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसान मजदूरो के एकता के आधार पर शहीदों के सपनों के लिए संघर्ष का आव्हान किया। पोलित ब्यूरो सदस्य सह अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव बिजू कृष्णन ने संबोधित करते हुए कहा  तीन कृषि कानून के खिलाफ ऐतिहासिक किसान आन्दोलन ने 56 इंच के सीने वाले मोदी सरकार को घुटने टेका,12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल में 30 करोड़ लोगों की भागीदारी  के बावजूद मोदी सरकार लगातार किसान मजदूर विरोधी नीतियां थोपा जा रहा है,इसे उखाड़ फेंकना होगा, पोलित ब्यूरो सदस्य तपन सेन , मरियम ढावले,अलावे बिक्रम सिंह,तारीगामी  सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। मंच में झारखंड राज्य सचिव, प्रकाश विप्लव, बिहार राज्य सचिव  सहित कई नेता उपस्थित थे।
युद्ध के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। झारखंड राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो, सुरजीत सिन्हा, संजय पासवान, विश्वजीत देव, सुरेश मुंडा, प्रफुल्ल लिंडा, सुखनाथ लोहरा, राज्य कमिटी सदस्य असिम सरकार,अशोक साह,मदुवा कच्छप, शंकर उरांव, स्वपन महतो आदि ने झारखंड से जन आक्रोश  रैली का नेतृत्व किया,4 लेबर कोड, बिज और बिजली विधेयक, भारत अमेरिका व्यापार समझौता नहीं चलेगा, मनरेगा का खात्मा नहीं चलेगा,देश बेचना नहीं चलेगा, युद्ध नहीं शान्ति चाहिए आदि गगन भेदी नारे लग रहे थे।


Post a Comment

0 Comments

close