राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 237 वादों का निष्पादन।



चांडिल अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को अनुमंडली यविधिक सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन अपर जिला व सत्र न्यायाधीश शचिन्द्रनाथ सिन्हा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ रवि प्रकाश तिवारी व अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी न्यायाधीश अमित खन्ना की उपस्थिति में किया गया. कार्यक्रम में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और मामलों के सरल एवं त्वरित निष्पादन के बारे में जानकारी दी गयी. राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 237 वादों का निष्पादन कर आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया गया. वहीं 2.47 लाख का राजस्व वसूला गया. इस अवसर बार एसोसिएशन चांडिल के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, सचिव महेन्द्र कुमार उपस्थित थेअदालत में कौन-कौन से मामले
ट्रैफिक चालान,बैंक लोन विवाद,चेक बाउंस केस, बिजली-पानी बिल विवाद,पारिवारिक विवाद
लोक अदालत की विशेषताएँउसी दिन निपटारा कोर्ट फीस वापस आपसी समझौतासमय और पैसे की बचत क्या मिल सकती है राहतचालान में जुर्माना कम बैंक लोन में पेनल्टी कम
बिजली बिल में लेट फीस कम समझौते से केस खत्म करना।

Post a Comment

0 Comments

close