ममेरे भाई की शादी में धातकीडीह पहुंचे मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन।

धातकीडीहमें वर-वधू स्वागत समारोह आयोजित, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दिया आशीर्वाद
चांडिल प्रखंड के धातकीडीह गांव में गुरुचरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू और वधू स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में भव्य वर-वधू स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होकर नवविवाहित जोड़ी को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने ममेरे भाई की शादी के अवसर पर धातकीडीह पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान उनकी माताजी रूपी सोरेन व हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने भी नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, गुरुचरण किस्कू, चारूचांद किस्कू, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो, बैधनाथ टुडू, संजय महतो, दिलीप किस्कू, सुदामा हेम्ब्रम, धर्मु गोप अनिल महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपत्ति संतोष कुमार किस्कू और स्नेहा सोरेन को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। पूरे समारोह में हर्षोल्लास का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने नवदंपत्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments