राज्य मंत्री की पहल से पीड़िता को हरियाणा सीएम का निर्देश।
एम्बुलेंस से गांव भेजा गया सबका पार्थिव शरीर।
हरियाणा सरकार देगी प्रति परिवार 19 लाख का मुआवजा।
सीएम नायब सैनी की सहृदयता और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार : संजय सेठ
प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं हम। संनद् रहे कि गुरुग्राम में हुए दु:खद हादसे में झारखंड के जमशेदपुर और ईचागढ़ के 6 और भरतपुर (राजस्थान) के 1 श्रमिक की मौत हो गई। गुरुवार को गुरुग्राम में ही सभी मृतकों के परिवारजनों को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुआवजा के रूप में ₹20-20 लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके साथ ही उन्हें 20-20 हजार रुपए नगद राशि भी उपलब्ध कराई गई। जिस कंपनी में सभी श्रमिक काम कर रहे थे, उस कंपनी के अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को रोजगार के लिए ऑफर लेटर भी दिया है। इसके साथ ही मृतकों का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से ईचागढ़ और जमशेदपुर भेजा गया है।
विदित हो कि कल देर रात रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की थी और खुद भी गुरुग्राम पहुंच गए थे। जहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित कंपनी के अधिकारी और प्रभावित परिवारों के बीच वार्ता हुई। सभी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने पर बातचीत और सहमति बनी थी। इस आलोक में आज दोपहर पुनः रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ गुरुग्राम पहुंचे ,पूरे मामले का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले सभी पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उसके बाद मुआवजा राशि की जानकारी ली। संबंधित कंपनी ने सभी प्रभावित परिवारों को 20-20 लख रुपए का चेक मुआवजा के रूप में प्रदान किया।
श्री सेठ ने बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा भी विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत इन सभी परिवारों को 19-19 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जानी है। इसके लिए कई कागजी कार्रवाई भी होनी है। जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां के उपायुक्त को निर्देशित किया हूं कि वे गुरुग्राम जिला प्रशासन के संपर्क में रहें , जो भी कागजी कार्रवाई करनी हो, उसमें गुरुग्राम प्रशासन की मदद करें ताकि प्रभावित परिवारों को और अधिक से अधिक मुआवजा राशि प्रदान की जा सके।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह सब कुछ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर ही संभव हो पाया। मैं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूं कि उन्होंने मेरे आग्रह पर प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहृदयता दिखाई और पूरे मामले की जानकारी लेते रहे।
मुआवजा के रूप में चेक प्रदान करने के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, अनुमंडल अधिकारी दर्शन यादव, सहायक श्रमायुक्त अनिल शर्मा सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments