नवरात्र पर महासप्तमी के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बामनी नदी से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।
चांडिल,श्री श्री 108 खेलाई चंडी सार्वजानिक बासंती पूजा समिति कालेज मोड चांडिल के तत्वावधान मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती नवरात्र पर महासप्तमी के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बामनी नदी से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा मे आस्था का सैलाब उमड़ पडा जय माता दी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हों गया. कलश यात्रा मे सेंकड़ों की संख्या मे महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए. सभी महिला पारंपरिक परिधान मे 2km पैदल चल कर कालेज मोड़ स्थित मंदिर पहुची. जहा विधि विधान से कलश स्थपित किया गया. इसके पुर्व आयोजन समिति के राजू दां ने कलश यात्रा मे शामिल समाजसेवी कुसुम खेतान,दुर्गा चौधरी, अनंतो आडय, संजय चौधरी, पिनटु वर्मा, एवं संजय कुंडू को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित लिया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के राजू दां एवं रिंकू दां ने बताया की बासंती पूजा का आयोजन पिछले 13 वर्षो से लगातार हो रहा है 26 एवं 27 मार्च को महाष्टमी एवं महानवमी का पूजन होगा एवं खिचड़ी भोग का वितरण होगा और 28 मार्च महादशमी के दिन सुबह 9 बजे महिलाओ के द्वारा सिंदूर खेला जाएगा एवं संध्या 4.00 बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएग कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संजय चौधरी, तपन कुमार गुप्तो जामाई, आलोक राम, बुलबुल मोदक, सहित सेंकड़ों की संख्या मे महिला पुरुष और बच्चे शामिल थे।
0 Comments