"
चांडिल,भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाराभूम रेलवे स्टेशन तथा अनारा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित नए स्वरूप को राष्ट्र को समर्पित किये तथा पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल के बिच चलने वाले एक नए ट्रेन का भी शुभारंभ किये।
अपने सम्बोधन मे माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों का विकास यात्रियों की सुविधा तथा स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके अंतर्गत आकर्षक एवं उन्नत प्रवेश द्वार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्लेटफार्म सुविधाएं, आधुनिक शौचालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल सुविधा, दिशासूचक संकेतक, उन्नत प्रकाश व्यवस्था तथा दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन सुविधाओं से यात्रियों को अधिक सुविधाजनक अनुभव प्राप्त होगा।
साथ हि नई ट्रेन संख्या 14021/14022 पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया एक्सप्रेस पुरुलिया से आनंद विहार टर्मिनल तक यात्रियों को सीधी यात्रा सुविधा प्रदान करेगी। इस नई रेल सेवा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों तथा तीर्थयात्रियों आदि को लाभ मिलेगा तथा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। यह ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 17:00 बजे पुरुलिया से प्रस्थान कर अगले दिन 23:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 14022 आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को 05:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान कर अगले दिन 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी मूरी, रांची, लोहरदगा, तोरी, बरवाडीह, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अयोध्या छावनी, लखनऊ, बरेली तथा मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।
** पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया एक्सप्रेस की नियमित सेवा प्रारम्भ होने की तिथि की सूचना बाद में प्रदान की जाएगी।**
इस अवसर पर आद्रा मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों का विकास यात्रियों की आवश्यकताओं तथा स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने नई रेलगाड़ी के शुभारंभ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन पहलों से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी तथा यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के दौरान आद्रा के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री खगेन्द्र नाथ घोष), श्री अमित कंचन सहित आद्रा मंडल के अन्य अधिकारीगण, दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के अधिकारीगण तथा अनारा, बाराभूम और पुरुलिया क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments