चांडिल,हिन्दू नववर्ष, जिसे नवसंवत्सर (विक्रम संवत 2083) कहा जाता है, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। वर्ष 2026 में यह 19 मार्च, गुरुवार से आरंभ हो रहा है। इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भी शुरू होता है, जो शक्ति की उपासना का प्रतीक है
हिंदू नव वर्ष का आध्यात्मिक, पौराणिक और प्राकृतिक हर तरह से बहुत महत्व होता है। हिंदू नव वर्ष के साथ ही कई व्रत-त्योहार की शुरुआत होती है। जिसमें नवरात्रि प्रमुख होता है। हिंदू नव वर्ष को विभिन्न राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी, चेटी चंद जैसे नामों से जाना जाता है।अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत जनवरी माह में होती है।


0 Comments