रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”हुआ।

“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”हुआ।

चांडिल ,दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 23.03.2026 से 29.03.2026 तक एक सप्ताह के लिए रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है।

उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा:-

रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू
दिनांक 24.03.2026, 27.03.2026 एवं 29.03.2026 को रद्द रहेगी।
68079/68080 (भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह) मेमू दिनांक 24.03.2026, 26.03.2026, 27.03.2026, 28.03.2026 एवं 29.03.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ(Short Termination / Short Origination)
 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर दिनांक 24.03.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

close