सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजनचांडिल नगर भवन सभागार, सरायकेला में जिला स्तरीय पीएम श्री विद्यालय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजनसरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद आधारित कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, सरायकेला में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ नीतीश कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ एवं इन-आउट गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी/शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यालयों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके।
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

0 Comments