साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश.।

साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश.।

चांडिल,सरायकेला–खरसावाँ : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, आदित्यपुर–गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत एस-टाइप मैदान के सौंदर्यीकरण एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ में अवरोध, तमोलिया–कपाली मुख्य मार्ग स्थित गोविंद विद्यालय के समीप खराब नल के अधूरे निर्माण से उत्पन्न समस्या, ग्राम टुईबासा जाहेरगढ़ स्थित जाहेरस्थान का लंबित सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कराने , भूमि म्यूटेशन से संबंधित मामले तथा राशन, पेंशन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं।

उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्राप्त आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उन्हें अविलंब पूर्ण किया जाए तथा शेष मामलों में निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आमजनों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर प्रशासन के समक्ष रखें। प्रत्येक मंगलवार को जिला समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन सीधे अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments

close