जमेशदपुर द्वारा टाटा रांची मार्ग पर कचरा डंपिंग से रामगढ़ वासी परेशान।
चांडिल, सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल के अधीन दलमा सुरक्षा मंच की ओर से सत्यनारायण मुर्मू ने कहा की जमशेदपुर जिला के कचरा सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखण्ड के अंतर्गत टाटा रांची मार्ग पर स्थित आसनबनी,रामगढ़ में कचरा डापिंग किया जा रहा है।कचरा प्रबंधन की कुव्यवस्था के कारण जीव जंतु, से लेकर ग्रामीणों वासी परेशान हैं। दलमा के तराई क्षेत्र में बसे गांव की दुर्दशा से परेशान हैं। जिला प्रशासन दलमा वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया जा रहा है कि कचरा प्रबंधन को सुरक्षित रूप नष्ट किया जा, जिससे जीवन जंतु,मानव जीवन शैली को प्रभावित नहीं हो। जमशेदपुर के कचरा, पंचायत आसनबनी, रामगढ़,फदलोगोरा, में कचरा डंपिंग किया जा रहा है। उक्त बात समाजसेवी सत्यनारायण मुर्मू ने बात को उजागर किया।
0 Comments