डी टी ओ ने ने स्कूली बसों , विद्यार्थियों के परिवहन में लगे वाहनों का जांच अभियान चलाया।
चांडिल, सरायकेला खरसावां जिला के अधीन स्कूली बसों एवं विद्यार्थियों के परिवहन में लगे वाहनों का विशेष जांच अभियान संचालित। संनद् रहे कि उपायुक्त के निर्देशानुसार स्कूली बसों एवं विद्यार्थियों के परिवहन में लगे वाहनों का विशेष जांच अभियान संचालित, निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के परिवहन पर होगी कार्रवाई।
वाहनों का सुरक्षा मानकों एवं परिवहन दस्तावेजों की हुई जांच, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी.।
सरायकेला–खरसावाँ: उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो के मार्गदर्शन में दिनांक 30 अप्रैल, 2026 को गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल के समीप मोटरयान निरीक्षक श्री दिलीप कुमार एवं श्री रवि प्रसाद द्वारा स्कूली बसों एवं विद्यार्थियों के परिवहन में संलग्न वाहनों की जां की गई।
अभियान के दौरान वाहनों के परिवहन संबंधी दस्तावेज जैसे बीमा, फिटनेस, टैक्स, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं परमिट की जांच की गई। साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के परिवहन (ओवरलोडिंग) पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
जांच के क्रम में स्कूली वाहनों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन भी जांचा गया, जिसमें बस के आगे-पीछे “स्कूल बस” अथवा “On School Duty” अंकन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, खिड़कियों में जाली, सुरक्षित दरवाजा लॉक, विद्यालय का नाम एवं संपर्क संख्या का अंकन, निर्धारित गति सीमा का पालन, चालक के वैध लाइसेंस, परिचालक (Attendant) की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों की सूची जैसे प्रावधान शामिल हैं।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामी सभी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपेक्षा की गई है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा संचालित सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के परिवहन में उपयोग हो रहे वाहनों की सुरक्षा एवं वैधता की जानकारी अवश्य लें। सुरक्षित परिवहन व्यवस्था से ही विद्यार्थियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता ह


0 Comments