शनिदेव मंदिर में 16 मई को धूमधाम से मनेगा शनिदेव जन्मोत्सव।

शनिदेव मंदिर में 16 मई को धूमधाम से मनेगा शनिदेव जन्मोत्सव।

चांडिल चांडिल डेम कॉलोनी के ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में 16 मई को धूमधाम से मनेगा शनिदेव जन्मोत्सव ।

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सुवर्णरेखा परियोजना डेम कॉलोनी परिसर स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार, 16 मई 2026 को श्री शनिदेव जी भगवान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर भक्त श्रद्धालु मंडली तैयारियों में जुट गई है।
इस पावन अवसर पर भक्तगण अपने निर्मल हाथों से सरसों तेल द्वारा शनिदेव जी की मूर्ति का अभिषेक करेंगे। दीप जलाकर अभय पुण्य के भागी बनेंगे। मान्यता है कि शनि जन्मोत्सव पर तेल अभिषेक से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है। मंदिर के प्रधान पुजारी स्वामी राकेश जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई शनिवार को कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:सुबह 7:00 बजे:* सुवर्णरेखा नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मंदिर परिसर पहुंचेगी।सुबह 9:00 बजे:* वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन प्रारंभ होगा।पूर्वाह्न 10:00 बजे:* हवन अनुष्ठान का आयोजन।
दोपहर 1:00 बजे:* विशाल महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।संध्या 7:00 बजे:* महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।
प्रधान पुजारी स्वामी राकेश जी ने बताया कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1996 में शुरू हुआ था और वर्ष 2001 में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उसी समय से आज तक सभी भक्त मंडली के सहयोग से मंदिर में प्रत्येक शनिवार को विशेष पूजा होती है। चांडिल अनुमंडल के अलावा जमशेदपुर, सरायकेला और पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।मंदिर कमेटी ने सभी शनि भक्तों से जन्मोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भंडारे के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


Post a Comment

0 Comments

close