बकरीद पर्व-2026 के मद्देनजर कपाली ओपी अंतर्गत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बकरीद पर्व-2026 के मद्देनजर कपाली ओपी अंतर्गत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल, पुलिस निरीक्षक, चांडिल, अंचलाधिकारी, चांडिल एवं कपाली नगर परिषद के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई।
सरायकेला पुलिस द्वारा आमजन से पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने एवं प्रशासन का सहयोग करने अनुरोध किया गया।

0 Comments