उपायुक्त के निर्देशानुसार कुचाई में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित।

उपायुक्त के निर्देशानुसार कुचाई में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित।


चांडिल,उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई श्री साधु चरण देवगम, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू , थाना प्रभारी सहित स्थानीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व एवं जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में इसकी उपयोगिता के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की गई।


Post a Comment

0 Comments

close