जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न



जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न











सरायकेला खरसावां जिला के 
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश दिया।

खराब चापाकलों, जलमीनारों एवं बंद पेयजल योजनाओं को चिन्हित कर शीघ्र मरम्मति कराने तथा ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल आपूर्ति सुविधा बहाल करने के दिए गए निर्देश।
चांडिल,समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए खराब चापाकलों एवं जलमीनारों की शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने, पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन करने तथा छूटे हुए सभी ग्राम एवं टोलों को नल-जल योजना से आच्छादित कर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्देश दिया गया कि ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन (JJM), सिंगल विलेज स्कीम (SVM), मल्टी विलेज स्कीम (MVS), 14वें एवं 15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित पेयजल आपूर्ति योजनाएं, जो वर्तमान में किसी कारणवश बंद अथवा खराब हैं, उनकी शीघ्र मरम्मति कर पुनः संचालित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों एवं सूचनाओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने, जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के सुचारु संचालन, जलापूर्ति की गुणवत्ता बनाए रखने तथा क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में योजनाओं की प्रगति, कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त सह निदेशक डीआरडीए श्री अजय तिर्की, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

close