जिले के हर थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन का बरामद किया जा रहा है।




चांडिल,सरायकेला-खरसावां जिले में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत जिला की पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत जिले के हर थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन का बरामद किया जा रहा है। इसके तहत नीमडीह थाना की पुलिस ने बुधवार को कुल 5 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, नीमडीह थाना क्षेत्र से गुम हुए 5 मोबाइल फोन को CEIR Portal की मदद से ट्रैक कर बरामद किया गया था। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को उसके मालिकों का विधिवत सत्यापन करने के बाद सही-सलामत सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया और इस पहल की सराहना की। इसकी जानकारी थाना प्रभारी संतन तिवारी ने दी।


Post a Comment

0 Comments

close