ब्राउन सुगर के कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा, जिला पुलिस।

ब्राउन सुगर के कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा, जिला पुलिस।








चांडिल (कपाली ओ०पी०) थाना काण्ड संख्या-68/2028 दिनांक-06.05.2026, धारा-17 (b)/21(b)/25 NDPS Act-1985 के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार , बीते दिन-06.05.2026 को आसूबना प्राप्त हुई कि कपाली ओ०पी० अंतर्गत बंधुगोड़ा में इम्तियाज खान के किराये के मकान में महाराजा अली नाम के लड़के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर कपाली ओ०पी० क्षेत्र के बंधुगोड़ा में इम्तियाज खान के किराये के मकान में छापेमारी की गयी एवं मकान में मौजूद कुल-03 लोगों को निरूद्ध कर मकान और कमरे की विधिवत तलाशी के क्रम में महाराजा अली के कमरे से अलग-अलग पैकेट में कुल-879 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बरामद ब्राउन शुगर को विधिवत जप्ती सूची बनाते हुए जप्त किया गया एवं अवैध रूप से ब्राउन सुगर के परिवहन एवं खरीद-बिक्री में संलिप्त (01) महाराजा अली (02) असगर अली एवं (03) शबनम परवीण को गिरफ्तार कर आज दिनांक 07.05.2026 को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त महाराजा अली की पहचान ड्रग पैडलर के रूप में हुई है और उसके विरुद्ध पूर्व में कुल-03 काण्ड दर्ज है।बरामद वस्तु -सफेद रंग के छोटा-छोटा कागज के पुठीया में 599 (पाँच सौ निन्यानवे) पुठिया ब्राउन शुगर वजन-53.50 ग्राम

लाल रंग के कागज के पुड़ीया में 80 (अस्सी) पुठिया ब्राउन शुगर वजन 11.60 ग्राम सफेद रंग के 04 पारदर्शी प्लास्टिक के पाउच में पेंकिग हेतु रखा ब्राउन शुगर वजन 17.70 ग्राम
बरामद ब्राउन शुगर की कुल मात्रा 679 पुठिया / 82.80 ग्राम (अनुमानित कीमत 16,50,000/-)
ब्राउन शुगर के वजन हेतु रखा इलेक्ट्रानिक बैट मशीन-01 (एक)
. Royal Enfield बुलेट मोटरसाईकिल वाहन सं०-JH05D-3525
हीरो स्प्लेंडर मोटरसाईकिल वाहन संख्या-JH05DL-8408
एंड्रायड मोबाईल फोन-02 (दो)
की-पैड मोबाईल फोन-02 (दो)
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम और पता:- महाराजा अली, उम्र 22 वर्ष, पिता मो० अरशद, पता-सिनी कमलपुर, सिनी ओ०पी०, थाना सरायकेला
असगर अली, उम्र-52 वर्ष, पिता मो० अलीजान, पता-बंधुगोठा नियर बढ़गाछ एवं.शबनम परवीण, उम्र 24 वर्ष. पति अशरफ अली सा० आई रोड, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर ।सभी का वर्तमान पता-इम्तियाज खान के मकान में किरायेदार, बंधुगोड़ा, कपाली, सरायकेला-खरसावाँ।अपराधिक इतिहास :-महाराजा अली, उम्र 22 वर्ष, पिता मो० अरशद, सा०-सिनी कमलपुर, सिनी ओ०पी०, थाना-सरायकेला के विरूद्ध निम्नलिखित काण्ड दर्ज है :- मानगो थाना काण्ड सं0-368/2023, दिनांक-29.12.2023, धारा-17(a)/21(a)/22(a)/29 NDPS Act 1985.
साकची धाना काण्ड सं0-150/2025, दिनांक 01.07.2026 धारा-356/282/411
आर०आई०टी० थाना काण्ड सं0-62/2025, दिनांक-29.08.2025 धारा-8 (c)/21(a)/2(b)/27 NDPS Act 1985।
छापेमारी दल के सदस्य श्री अरविन्द बिन्हा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल।पु०अ०नि० धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओ०पी० । पु०अ०नि० अनिता सोरेन, (अनुसंधानकर्ता), कपाली ओ०पी०। पु०अ०नि० खुर्शिद आलम्, कपाली ओ०पी० । स०अ०नि० अख्तर अंसारी, कपाली ओ०पी०।
स०अ०नि० शांति मिंज, कपाली ओ०पी०।
आ0-18 बिपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाईल म० आ0-981 कंचन ओझा।
आ0-446 बसंत कुमार यादव।
आ0-166 सिदीयू बानरा एवं अन्य कपाली ओ०पी० सशस्त्र बल।


Post a Comment

0 Comments

close