चांडिल प्रखंड में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन,बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।

चांडिल प्रखंड में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन,बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन,बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।इच्छुक स्वयं सहायता समूह की दीदियों को परियोजना, सर्वेक्षण प्रक्रिया एवं गूगल फॉर्म सबमिशन की दी गई जानकारी। सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (J S L P S) के तत्वावधान में चांडिल प्रखंड कार्यालय में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन एवं बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला के दौरान सॉफ्ट टॉय निर्माण कार्य से जुड़ने की इच्छुक स्वयं सहायता समूह (S H G) की दीदियों को परियोजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण, बेसलाइन सर्वेक्षण प्रक्रिया, गूगल फॉर्म सबमिशन एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में चांडिल एवं नीमडीह प्रखंड के सीआरपी-ईपी, जे आर पी एवं बी एम एम यू कर्मियों ने भाग लिया।प्रतिभागियों को नमूना प्रारूपों के माध्यम से सर्वेक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए परियोजना के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया, ताकि परियोजना के संबंध में स्पष्ट समझ विकसित हो सके।क्षेत्रीय स्तर पर परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं कार्यशाला संचालन में सहयोग के लिए डी एम एम यू टीम की सराहना की गई।



Post a Comment

0 Comments

close